फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर में मृत मिली 75 वर्षीय महिला, बिखरा मिला सारा सामान, हत्या की आशंका

ishwar ashish Updated Wed, 03 Dec 2025 10:31 AM IST

लखनऊ के जानकीपुरम के सेक्टर आई में एक बुजुर्ग महिला अपने घर में मृत पाई गई। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। आशंका है कि लूट के दौरान उसकी हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस व फोरेंसिक टीम के लोग मौजूद हैं। सेक्टर आई के मकान नंबर 129 में 75 वर्षीय नीलिमा श्रीवास्तव रहती थीं। सुबह उनके घर का सामान बिखरा हुआ पाया गया और वो मृत मिलीं। वह घर में अकेली रहती थीं। कई वर्ष पहले उनके पति का निधन हो चुका है। मामले में एडीसीपी नार्थ गोपी नाथ सोनी ने बताया कि नीलिमा श्रीवास्तव अपने घर में अकेले रहती थीं। उनके पति का देहांत हो चुका है। वह सुबह मृत हालत में पाई गईं। घर का सामान बिखरा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें