आईटीआई अलीगंज में दूसरे दिन शुक्रवार को मारुति सुजुकी की ओर से रोजगार मेले में युवाओं की भीड़ दिखी। सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कैंपस पहुंचे है। पहले दिन ब्रहस्पतिवार को इन युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया था। रोजगार पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे युवाओं में मारुति की जॉब को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन भीषण गर्मी की बीच तपती टीनशेड के नीचे भट्ठी जैसा एहसास हो रहा है। युवाओं ने अमर उजाला के कैमरे पर बातचीत के दौरान कहा सुबह 10 बजे से टीन के नीचे बैठे हैं। साक्षात्कार का नंबर नहीं आया है । यहां गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम भी नहीं है। पानी भी खरीदकर पीना पड़ रहा है। बता दें कि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की ओर हरियाणा स्थित मानेसर प्लांट के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय इस जॉब फेयर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आईटीआई पास अभ्यर्थी शामिल होने पहुंचे हैं।