फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीबीएयू में छात्रा की मौत के बाद आक्रोश, मेस के खाने पर उठे सवाल

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 29 Apr 2026 10:31 AM IST

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) में छात्रा अनामिका सिंह की फूड पॉइजनिंग से मौत के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। आईबीएस (IBS) प्रथम वर्ष की छात्रा अनामिका, जो यशोधरा हॉस्टल में रहती थी, की 'फूड पॉइजनिंग' के कारण मौत हो गई। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल की मेस में बेहद घटिया और कीड़े वाला खाना परोसा जा रहा है, जिससे छात्रा की तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से नाराज छात्र संगठन एसएफआई और अन्य छात्र कल रात से ही विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी छात्र छात्रा को न्याय देने, मेस कॉन्ट्रैक्टर का लाइसेंस रद्द करने और हॉस्टल वार्डन व डीएसडब्ल्यू (DSW) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बुनियादी सुविधाएं जैसे शुद्ध खाना और पानी मिलना उनका अधिकार है, जिसमें प्रशासन विफल रहा है। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें