फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकआउट कर परखी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी निवाड़ी। नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के तहत शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। विभिन्न विभागों की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं एसडीआरएफ बीपी नामदेव, रक्षित निरीक्षक समेत जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अभ्यास के दौरान ब्लैकआउट की स्थिति में प्रकाश व्यवस्था बंद रखने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवानों के साथ पुलिस, नगर पालिका, अग्निशमन दल, एंबुलेंस सेवा और विद्युत विभाग की टीमों ने भाग लिया। सभी विभागों ने अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने का अभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और समन्वय की तैयारियों को भी परखा गया। मॉक ड्रिल में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। उन्हें आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, सुरक्षा उपायों का पालन करने और प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के प्रति जागरूक किया गया। समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर रहा जोर मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना और आमजन को नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभ्यास आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें