बांदीपोरा में बुधवार को मेगा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें हजारों छात्रों, स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मिनी सचिवालय से शुरू हुई रैली शहर से गुजरते हुए एसके स्टेडियम पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।