राजोरी जिले की नौशेरा तहसील के निवासी हवलदार सतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। एवरेस्ट अभियान में सफलता हासिल करने के बाद जब हवलदार सतीश कुमार नौशेरा पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने गर्व जताते हुए इसे नौशेरा और जम्मू-कश्मीर के लिए गौरव का क्षण बताया।