जिला राजोरी के नौशेरा स्थित ऐतिहासिक गड़ी माता मंदिर में दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला और हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।