नशा मुक्त अभियान के तहत कठुआ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मरहीन तहसील के सपरेल पैन क्षेत्र में कथित ड्रग तस्करों के दो मकानों और एक गौशाला को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार, ये निर्माण राज्य भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए थे और इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है। कार्रवाई नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।