फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Canada: Trump का गुस्सा, Canada पर असर! 10% टैरिफ से बढ़ेगा ट्रेड टेंशन | World |

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:35 AM IST

अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है। दोनों देशों के रिश्ते उस वक्त और बिगड़ गए जब कनाडा की तरफ से जारी एक विवादित विज्ञापन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नाराज कर दिया। खबरों की मानें तो इस विज्ञापन में अमेरिका की टैरिफ नीति की आलोचना की गई थी और रोनाल्ड रीगन के बयान का इस्तेमाल किया गया था। इसी विज्ञापन पर भड़के ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी व्यापार बातचीत को खत्म करने और 10 प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर दी। जिसके बाद वैश्विक स्तर पर इसकी चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। अमेरिका और कनाडा के बीच ट्रेड वॉर तेज होता जा रहा है। इस घमासान को कनाडा के टैरिफ विज्ञापन ने और तूल दे दिया, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताओं को खत्म करने की घोषणा की। वहीं अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के बयान वाले विवादित टैरिफ विज्ञापन को नहीं हटाने पर आगबबूला हुए ट्रंप ने 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कनाडा के टैरिफ-विरोधी विज्ञापन को लेकर गुस्से में हैं। इस बीच ट्रंप ने कनाडा पर विवादित विज्ञापन जल्दी ना हटाने पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त आयात कर लगाने का एलान किया है। कनाडा के विज्ञापन में पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शब्दों का इस्तेमाल अमेरिकी टैरिफ की आलोचना करने के लिए किया गया था, जिससे ट्रम्प नाराज हो गए और कनाडा के साथ व्यापार वार्ता समाप्त कर दी। कई कनाडाई उत्पादों पर पहले से ही 35% टैरिफ लागू है, जबकि स्टील और एल्युमीनियम पर 50% टैरिफ है, और ऊर्जा उत्पादों पर केवल 10% टैरिफ लागू है। ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अतिरिक्त 10% टैरिफ किन उत्पादों या क्षेत्रों पर लागू होगा।
हालांकि ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने कहा कि वह सप्ताहांत के बाद इस विज्ञापन को हटा देंगे। इस बीच यह विज्ञापन शुक्रवार रात वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच के दौरान चलाया गया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें