दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की तुलना 'औरंगजेब के शासन' से करने के दो दिन बाद बुधवार को पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'मां समान' बताया और कहा कि अगर उन्होंने उनके खिलाफ कुछ गलत कहा हो तो उन्हें माफ कर दिया जाए। उन्होंने ममता बनर्जी से अपनी बेटी को न्याय दिलाने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि वह अपनी बेटी को ओडिशा ले जाना चाहते हैं।