अलीगढ़ में बीजेपी का युवा सम्मेलन हुआ, जिसमें बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि अमीरी और गरीबी की खाई को मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बैन का फैसला किया है। गरीबों के नाम पर राजनीति करने वाले राजनीतिक दल आज बेनकाब हो गए है और काले धन वालों के साथ खड़े होकर विरोध कर रहे है। राम मंदिर को लेकर उन्होंने कहा कि ये चुनाव का नहीं, दिल का मामला है।