कानपुर के रेलवे स्टेशन में ट्रेन की पटरी पर एक गाय के आ जाने से शोर मच गया। गाय पटरी पर दौड़ लगा रही थी और इतने में पीछे से ट्रेन आ गई। ड्रायवर ने ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। तकरीबन आधे घंटे तक इस घटना की वजह से गाड़ियां प्लेटफॉर्म पर आ-जा नहीं सकीं। वहीं, प्लेटफार्म नंबर दो पर नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आकर सुअर मर गया। कुछ देर बाद सुअर को हटाया गया ।