Amar Ujala Samwad Lucknow 2026: अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि, 2012 से 2017 तक वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था। किसी भी जिले में कोई ठेका-पट्टी निकल रहा है तो दस-दस बंदूकें भरे जा रहे हैं। आत्मरक्षा के लिए एक लाइसेंस मिला है। एक गाड़ी में दस बंदूक क्यों? एक गाड़ी में दस गुंडे क्यों? प्लाट मकान दुकान पर कब्जा पड़ने पर गोली कट्टा क्यों? आज यूपी में कानून की सरकार है। कानून का उल्लंघन करने की हिमाकत कोई नहीं कर पा रहा है।