Air India bus fire at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर 28 अक्टूबर को एयर इंडिया के विमान के पास पर खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, जिसमें CISF कर्मी भी शामिल थे। आग पर तुरन्त काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में बस पूरी तरह आग की लपटों में घिरी दिखाई दे रही है, वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जिस बस में आग लगी है उसके कुछ दूरी पर ही एक एअर इंडिया का विमान भी खड़ा है।
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे एयर इंडिया की एक बस में आग लगने की जानकारी मिली। बस में उस समय कोई यात्री या सामान नहीं था। बस में केवल ड्राइवर मौजूद था। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बस की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।