वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने वार्षिक वायु सेना दिवस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस प्रमोशनल वीडियो में बालाकोट हवाई हमलों की कहानी दिखाई। वीडियो में दिखाया गया है कि 26 फरवरी को बालाकोट में कैसे वायुसेना ने एयरस्ट्राइक की और अगले दिन 27 फरवरी को भारतीय वायुसीमा में घुसने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना के जवानों ने उन्हें खदेड़कर बाहर कर दिया।