फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुटलैहड़ के अजनोली शिव मंदिर में आपदा प्रभावित 44 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2026 03:26 PM IST

बंगाणा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अजनोली स्थित शिव मंदिर में विधायक विवेक शर्मा ने आपदा प्रभावित करीब 44 परिवारों को 6 लाख 54 हजार 963 रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। इस दौरान विधायक विवेक शर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे कठिन समय में सरकार और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि आपदा से प्रभावित किसी भी परिवार को आर्थिक सहायता से वंचित न रहना पड़े। जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्या णकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें