डाक विभाग द्वारा 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत। इसी क्रम में आज आर्य पब्लिक स्कूल, बंगाणा में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने लेखों के माध्यम से ईमानदारी, पारदर्शिता तथा जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर प्रकाश डाला।