पूर्व भाजपा विधायक बलबीर चौधरी ने आरोप लगाया कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू अपनी राजनीतिक हताशा छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। बलबीर चौधरी ने कहा कि विधायक बबलू ने हाल ही में राम मंदिर में हुई चोरी की घटना को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया, जो पूरी तरह निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और उसके संचालन के लिए एक ट्रस्ट बनाया गया। यदि किसी लालची व्यक्ति ने चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया है, तो उसका भाजपा से कोई संबंध नहीं है।