फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सोलन अस्पताल में 10 रुपये पर्ची शुल्क का विरोध, भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Krishan Singh Updated Mon, 17 Aug 2026 03:52 PM IST

भाजपा सोलन शहरी मंडल ने सोलन अस्पताल में मरीजों की पर्ची पर 10 रुपये शुल्क लगाने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है। मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के इस फैसले पर गहरी हैरानी जताई। भाजपा ने शुल्क तत्काल वापस लेने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है, अन्यथा जनहित में आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा सालन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस निर्णय का मूल उद्देश्य मरीजों को लंबी लाइनों से राहत दिलाना था। उनका तर्क है कि 10 रुपये की पर्ची लगाने से लाइनें छोटी नहीं होंगी। यह अस्पताल प्रशासन की व्यवस्थागत नाकामी का बोझ मरीजों पर डालना है। उन्होंने ने पर्याप्त काउंटर, बेहतर पंजीकरण और सुचारु प्रबंधन को समस्या का वास्तविक समाधान बताया। भाजपा ने सवाल उठाया कि रोगी कल्याण समिति द्वारा तीन वर्ष पूर्व फेको मशीन खरीदने के लिए धनराशि जमा किए जाने के बावजूद वह अब तक उपलब्ध क्यों नहीं हुई। अस्पताल में आवश्यक मूलभूत चिकित्सा सुविधाएं और उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को उपलब्ध करवाई जाने वाली मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारु नहीं है। सरकार को पहले अस्पताल की मूलभूत व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना चाहिए। कहा कि अस्पताल में मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था भी सुचारु नहीं है। भाजपा ने स्वास्थ्य मंत्री से शुल्क वापस लेने और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने का आग्रह किया। यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो भाजपा जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें