फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 से 28 अक्तूबर को सोलन में होगा हिमाचल प्रदेश सीटू का राज्य सम्मेलन

Krishan Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 04:52 PM IST

हिमाचल प्रदेश सीटू का राज्य सम्मेलन आगामी 26 से 28 अक्तूबर को सोलन में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में राज्यभर से मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों के कामगार और यूनियनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान सीटू के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार व महासचिव मोहित वर्मा ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य में मजदूर संगठनों के ढांचे को सुदृढ़ करना, संगठनात्मक रूपरेखा तय करना और आने वाले समय में मजदूर आंदोलन को नई दिशा देना है। सम्मेलन में विशेष रूप से कई मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसमें पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर मजदूर, किसान और अन्य मेहनतकश वर्गों के संयुक्त संघर्ष को मजबूत करने पर रणनीति बनाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें