फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: संगड़ाह में शुरू हुआ तीन दिवसीय बिजट महाराज हरियाली मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 05:53 PM IST

उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में तीन दिवसीय बिजट महाराज हरियाली मेला शनिवार से आरंभ हो गया। मेले का शुभारंभ स्थानीय उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ की ओर से किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय संगड़ाह के प्रांगण में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ पहाड़ी, पंजाबी, हरियाणवी और राजस्थानी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों पर पंडाल में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान बाजारों में भी काफी भीड़ देखी गई। तीन दिवसीय मेले के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें