चैत्र नवरात्र के मौके पर ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर समिति पदाधिकारी योगेश गुप्ता ने कहा कि समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सुबह के समय नाश्ते और चाय का प्रबंध भी रहेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर में पेयजल समेत अन्य सभी व्यवस्थाएं मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में जिला समेत पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं।