दशमेश सेवा सोसायटी की ओर से दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से रविवार को 50 जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन, दीपावली का आवश्यक सामान और मिठाइयां वितरित की गई है। दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि दीपावली के इस पर्व को लेकर हम सभी को जरूरतमंद परिवारों को हर संभव मदद पहुंचानी चाहिए। यह त्यौहार वर्ष में एक बार आता है। जरूरतमंद लोग भी हम सब के साथ मिलकर इस त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाएं इसी मकसद के साथ रविवार को गुरुद्वारा दशमेश आस्थान नाहन में 50 से अधिक परिवारों को दीपावली का सामान, मिठाइयां और महीने भर का राशन वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 7 वर्ष से लगातार प्रति माह दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि रविार को आटा, चावल, दालें, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल, मिठाइयां मोमबत्ती, दीये आदि जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए हैं। इस अवसर पर दलबीर सिंह, जसबीर सिंह, अरविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, सतिंदर कौर, गुनीत कौर, हरप्रीत कौर, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।