शहर के तालाबों में मछलियां मरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के रानीताल तालाब में तो कई दिन से मछलियां मरने का सिलसिला जारी है। इससे पहले अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में भी रानीताल में मछलियां मर चुकी हैं। अब फिर से यहां पर मछलियां मरने का मामला सामने आया है। मछलियां मरने के कारण क्षेत्र में जहां दुर्गंध फैल रही है, वहीं जलीय जीव की लगातार हो रही मौत पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।