राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में मंगलवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय पासी ने की। इस दौरान स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षाओं में प्रवेश, वर्दी आदि योजनाओं पर एसएमसी सदस्यों के साथ चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में एक अप्रैल से प्रवेश शुरू होगा। 10 अप्रैल तक बिना विलंब और उसके बाद विलंब शुल्क के साथ बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इस मौके पर बच्चों को उनके रिपोर्ट कार्ड और किताबों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्य और अभिभावक रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय पासी ने नॉन बोर्ड परीक्षाओं को परिणाम घोषित किया। जमा एक कक्षा में महक ठाकुर ने पहला, कोमल ठाकुर ने दूसरा और शीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नौवीं कक्षा में सपना प्रथम, कंगना ठाकुर और श्वेता ठाकुर द्वितीय व रितिक ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा में प्राची ठाकुर प्रथम, अमित और महक दूसरे व अशिता पुंडीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सातवीं कक्षा में मोहित, अक्षित शर्मा और दीक्षित ठाकुर क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। छठी कक्षा में मन्नत ठाकुर प्रथम, अवांशिका द्वितीय और अर्पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इसके अलावा जिले के अन्य स्कूलों में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम और परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।