फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: बेचड़ का बाग में सैनधार क्रिकेट कप प्रतियोगिता शुरू

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 05:05 PM IST

सैनधार क्षेत्र के बेचड़ का बाग में गणेश क्लब गानू की ओर से सैनधार क्रिकेट कप प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। खेलो भूरपूर नशे से रहो दूर, खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय निवासी हुनर सिंह, राम शर्मा, देशराज, बॉबी और काकू ने किया। प्रतियोगिता ग्रामीण और पंचायत स्तर पर खेली जा रही है। इसमें क्षेत्र की 60 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि ने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच और उर्जा का संचार करते हैं। इस मौके पर संदीप, संदीप ठाकुर, अजय ठाकुर, योगराज, अंकुश शर्मा, प्रवीण शर्मा, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें