राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी का वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम आयोजित हुआ। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि और उनकी पत्नी इशरो देवी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यवाहक प्रधानाचार्य नारायण सिंह ने मुख्यातिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। मंच का संचालन शारीरिक शिक्षक विपिन कुमार ने सुंदर ढंग से निभाया। प्रधनाचार्य नारायण सिंह ने स्कूल का वार्षिक का प्रतिवेदन पेश कर पाठशालाओं की उपलब्धियों और समस्याओं पर प्रकाश डाला। अंत में मुख्य अतिथि ने छठी कक्षा से जमा दो कक्षा तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य द्रोपती मोहिल, शिक्षक महेंद्र सिंह, गणेशपुरी, कुमारी शिवानी, नरेश कुमार, विक्रम सिंह, जगपाल सिंह, विपिन कुमार, पूनम कुमारी, बबली देवी, ज्ञानचंद सीएचटी, उषा देवी व मोनल ठाकुर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।