जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान के बाहर लगा आई लव सेल्फी प्वाइंट एक बार फिर अपनी पुरानी चमक बिखेरने को तैयार है। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा यह सेल्फी प्वाइंट आखिरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित नाहन दौरे से ठीक पहले दुरुस्त कर दिया गया है। दरअसल, यह सेल्फी प्वाइंट पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त हालत में था। रखरखाव के अभाव में यहां लगा बोर्ड टूटा-फूटा नजर आता था, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय युवाओं को निराशा होती थी। साथ ही यह शहर की सुंदरता पर भी सवाल खड़े कर रहा था। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही नगर परिषद ने इसे दुरुस्त करवा दिया है।