फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर हिमालयन नर्सिंग कॉलेज जोगिंद्रनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Ankesh Dogra Updated Tue, 12 May 2026 05:10 PM IST

अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर मंगलवार को हिमालयन नर्सिंग कॉलेज जोगिंद्रनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक मंचन से सभी का मनोरंजन किया। संस्थान की प्राचार्य पूनम ने प्रशिक्षुओं व शिक्षकों को बधाई देते हुए केक काटकर खुशी जताई। कहा कि देश व प्रदेश के बड़े अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की सेवा सही तौर पर मानवता की सची सेवा है। यह जज्बा प्रशिक्षुओं के सामाजिक सरोकार का सबसे बड़ा जज्बा है। कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की वार्ड सिस्टर खातून, नीलम, स्टाफ नर्स डिंपल, पुष्पा आदि विशेष तौर पर शरीक रही। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिका दीपा, करिश्मा, सुषमा, एकता, संदेशा, नेहा, रितिका व प्रियंका भी मौजूद रही। इस दौरान कॉलेज में चल रही विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजेता रही प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। खो-खो में जीएनएम तृतीय वर्ष की अंशु, पलक, मुस्कान, मोनिका, पल्लवी, समीक्षा, प्रियंका और एकता को पहला स्थान हासिल करने पर नवाजा गया। लेमन रेस में चांदनी प्रथम, शीतल द्वितीय, सैग रेस में जीएनएम तृतीय वर्ष की आस्था, प्रथम वर्ष की श्रेया विजेता रही। बैडमिंटन में जीएनएम तृतीय वर्ष की भारती व सिमरन प्रथम, जीएनएम प्रथम वर्ष की ईशा, खुशबू दूसरे स्थान पर रही। कैरम बोर्ड में बीएससी चौथे समेस्टर की राधिका प्रथम, चेस में श्वेता प्रथम, लूडो में ईशा प्रथम, खुशबू द्वितीय, फूड स्टाल में अच्छा प्रदर्शन करने पर ईशिता, अंजली प्रथम, स्वाती, श्रेया, खुशबू और कशिश दूसरे स्थान के लिए पुरस्कृत की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें