फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: देव सदन में ब्राह्मण सभा का विशेष अधिवेशन, संविधान संशोधन पर हुआ मंथन

Krishan Singh Updated Wed, 06 May 2026 02:11 PM IST

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का साधारण विशेष अधिवेशन जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित देव सदन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त जज डीडी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुल्लू जिला ब्राह्मण जन कल्याण सभा के तत्वावधान में आयोजित इस अधिवेशन में सभा के संविधान में संशोधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पिछले एक वर्ष में तैयार किए गए संशोधन मसौदे को सभा के सदस्यों के समक्ष रखा गया, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। वक्ताओं ने कहा कि समय के साथ संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए संविधान में आवश्यक बदलाव जरूरी हैं। अधिवेशन में विभिन्न सुझावों पर भी मंथन किया गया, ताकि भविष्य में सभा और अधिक सशक्त तरीके से समाजहित में कार्य कर सके। कार्यक्रम में जिले भर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन की आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें