फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू, 10 पार्षदों ने डाली वोटिंग की नींव

Ankesh Dogra Updated Thu, 18 Jun 2026 12:09 PM IST

नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को बैठक शुरू हो गई। बैठक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 3 के पार्षदों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड नंबर 8 और 11 नंबर के पार्षद ने नामांकन कर अपनी दावेदारी पेश की है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नगर परिषद कार्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है तथा बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। बैठक में नगर परिषद के 11 में से 10 पार्षद उपस्थित रहे। वार्ड नंबर 5 की पार्षद पूजा शर्मा बैठक में अनुपस्थित रहीं। इस प्रक्रिया में कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी शामिल हुए हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें