फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा समर्थित तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Ankesh Dogra Updated Thu, 07 May 2026 04:35 PM IST

विधानसभा क्षेत्र भोरंज में जिला परिषद के भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के नामांकन पत्र दाखिल किए। चार में से तीन वार्ड के प्रत्याशियों ने एसडीएम भोरंज शशिपाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अजय शर्मा जिला परिषद वार्ड जाहू से पर्चा भरा है। वार्ड धमरोल से अनीता शर्मा भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। वर्ष 2005 से 2015 तक गरसाहड़ की प्रधान रह चुकी है जबकि 2020 से 2025 तक पपलाह पंचायत की बीडीसी सदस्य भी रहीं है। वार्ड बधानी से रजनी भी पर्चा भरा है। वह भाजपा महिला मोर्चा समीरपुर मंडल की महामंत्री हैं। नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवारों का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला होती हैं और भाजपा हमेशा गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। वहीं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने महिला सहभागिता को मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक बताते हुए महिला उम्मीदवारों को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें