फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पद्मश्री पीएल गौतम एवं हरिमन शर्मा ने पूर्व सीएम धूमल से की भेंट

Krishan Singh Updated Sat, 14 Feb 2026 06:40 PM IST

पद्मश्री सम्मान से अलंकृत पीएल गौतम तथा पूर्व पद्मश्री पुरस्कार विजेता हरिमन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सामाजिक, कृषि एवं नवाचार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रो धूमल ने पीएल गौतम को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार तथा जन-जागरूकता के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि गौतम ने अपने अथक परिश्रम और निष्ठा से समाज के वंचित वर्गों के उत्थान, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। धूमल ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और उनका सम्मान पूरे प्रदेश का सम्मान है। पूर्व पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा के योगदान का उल्लेख करते हुए प्रो धूमल ने कहा कि कृषि क्षेत्र में उनका नवाचार और सेब की उन्नत किस्मों के विकास का कार्य न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि देशभर के किसानों के लिए वरदान सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी हरिमन शर्मा ने अनुसंधान और प्रयोग की भावना को नहीं छोड़ा और किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले। उनका कार्य आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें