स्वास्थ्य विभाग की ओर से हड़ेटा में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 120 लोगों के एक्सरे किए गए। इस दौरान पांच लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी लक्षण वाले मरीजों की बलगम की जांच होगी।