धर्मशाला शहर के शहीद स्मारक में आज आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन द्वारा आईएनएस मैसूर और आईएनएस सिंधुविजय के 'स्केल्ड मॉडल्स' का अनावरण किया गया। नौसेना द्वारा भेंट किए गए ये मॉडल्स अब शहीद स्मारक परिसर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य आकर्षण होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय नौसेना की शक्ति और देश सेवा के प्रति प्रेरित करना है।