फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: रोपवे प्रबंधन पर समझौता नहीं करने का आरोप, कामगारों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

Krishan Singh Updated Thu, 08 Jan 2026 02:37 PM IST

हिमाचल वन एवं निर्माण उद्योग कामगार संगठन शाखा रोपवे श्रीनयना देवी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंटक के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने की। बैठक में रोपवे कामगारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों विचार-विमर्श किया गया। भगत सिंह वर्मा ने बताया कि गणपति रोपवे के साथ 1 अक्तूबर 2021 को हुआ समझौता 30 सितंबर 2025 को समाप्त हो चुका है, लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद रोपवे प्रबंधन ने संगठन के साथ कोई नया समझौता नहीं किया। इससे कामगारों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रोपवे प्रबंधन को 15 दिन के भीतर नया समझौता करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मांगों में सभी कामगारों को 40 हजार रुपये मासिक वेतन, 20 प्रतिशत बोनस भत्ता, न्यूनतम तीन हजार रुपये, वार्षिक मेला भत्ता, सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित महंगाई भत्ता, मेडिकल भत्ता और मकान भत्ता शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें