फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के सिविल लाइन पुलिस ने स्पा सेंटरों पर चलाया चेकिंग अभियान

Digvijay Singh Updated Wed, 07 Jan 2026 06:17 PM IST

बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। ये कार्रवाई क्षेत्र में अवैध और अनियमित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।इस अभियान के दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर संचालित स्पा सेंटरों की जांच की। पुलिस टीम द्वारा एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो मॉल के पास) और एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) की बारीकी से चेकिंग की गई। जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में नियमों के उल्लंघन और अनियमित गतिविधियां पाई गईं पुलिस ने अनियमितताओं के आधार पर संबंधित स्पा प्रबंधकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अविनाश लहरे (33 वर्ष), ऋषभ सारथी (20 वर्ष), मोहम्मद मोइन खान (33 वर्ष), मनीष जोशी (28 वर्ष) और अमन सेन (23 वर्ष) को अनावेदक बनाया गया है। इस कार्रवाई से स्पा संचालकों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें