फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: एसपी संदीप धवल बोले- ईवीएम और बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम पर 24 घंटे पहरा

Ankesh Dogra Updated Fri, 08 May 2026 02:19 PM IST

बिलासपुर जिले में होने वाले नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर पुलिस पक्ष की सभी आवश्यक कार्रवाइयां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 17 मई को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए ईवीएम मशीनों को निर्धारित स्थलों पर सुरक्षित रखा गया है। इन स्थानों पर पुलिस गार्ड की तैनाती कर दी गई है और 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वहीं 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए बैलेट पेपर्स के स्ट्रॉन्ग रूम पर भी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि जैसे ही ईवीएम और बैलेट बॉक्स की मूवमेंट शुरू होगी, पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहेगा। जिले में नगर निकाय चुनावों के तहत कुल 34 वार्डों में मतदान होना है, जबकि पंचायती राज चुनावों के अंतर्गत 182 पंचायतों, 1140 वार्डों सहित जिला परिषद और बीडीसी स्तर के चुनाव भी आयोजित किए जाएंगे। पुलिस विभाग ने सभी पोलिंग स्टेशनों को अतिसंवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य श्रेणियों में बांट दिया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की योजना तैयार कर ली गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें