फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: काथला स्कूल के जर्जर भवन का शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण, बच्चों को सुरक्षित कमरों में किया शिफ्ट

सुभाष चंद्र Updated Tue, 21 Jul 2026 04:44 PM IST

बिलासपुर जिले के राजकीय प्राथमिक पाठशाला काथला के जर्जर भवन में 55 विद्यार्थियों के पढ़ाई करने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन की दीवारों में बड़ी दरारें मिलने पर इसे असुरक्षित माना गया। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग ने एहतियातन क्षतिग्रस्त कमरों से सभी बच्चों को हटाकर विद्यालय के सुरक्षित कमरों में स्थानांतरित कर दिया है, ताकि पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रह सके। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग स्वारघाट के एसडीओ दिनेश गुप्ता ने विद्यालय भवन की स्थिति का तकनीकी आकलन किया। उन्होंने क्षतिग्रस्त भवन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है, जिसमें भवन की मौजूदा स्थिति और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का उल्लेख किया गया है। अधिकारियों ने आवश्यक विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया है। विद्यालय के अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) और स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन के स्थान पर नए स्कूल भवन का शीघ्र निर्माण कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और उन्हें जल्द स्थायी एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें