फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: नम्होल वार्ड की समस्याओं को लेकर सुरभि ठाकुर ने राज्यपाल को साैंपा ज्ञापन

Krishan Singh Updated Thu, 09 Jul 2026 04:33 PM IST

जिला परिषद वार्ड नम्होल की सदस्य सुरभि ठाकुर ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, खेल और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इन समस्याओं से वार्ड की 13 पंचायतों के हजारों लोग प्रभावित हैं। ज्ञापन में पीएचसी नम्होल और मलोखर में लंबे समय से रिक्त चिकित्सकों के पद भरने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के अभाव में मरीजों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना पीड़ितों को उपचार के लिए बिलासपुर सहित अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। सुरभि ठाकुर ने मक्के की फसल के लिए किसानों को समय पर यूरिया उपलब्ध कराने, जैविक खेती को बढ़ावा देने, वर्मी कम्पोस्ट पर सब्सिडी तथा डेयरी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की भी मांग की। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यपाल के हस्तक्षेप से संबंधित विभाग जल्द आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें