फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली से पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय बदला

शाहिल शर्मा Updated Sat, 23 May 2026 08:33 PM IST

रेलवे की ओर से पुरानी दिल्ली से चलकर पानीपत जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (64451) के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन से अब निर्धारित समय से 10 मिनट बाद शाम 4:50 बजे चलेगी। सोनीपत रेलवे जंक्शन पर 9 मिनट बाद शाम 6 बजे और पानीपत जंक्शन पर 25 मिनट बाद शाम 7:25 बजे पहुंचेगी। पैसेंजर ट्रेन के संचालन के लिए शनिवार से ही नई समय सारिणी लागू हो गई है। रेल अधिकारियों का कहना है कि समय में बदलाव करना नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। दिल्ली रेल मंडल का प्रयास रहता है कि वह यात्रियों को बेहतर सुविधा दे सके। उन्होंने यात्रियों से पैसेंजर ट्रेन (64451) की नई समय सारिणी के अनुसार ही स्टेशन पर पहुंचने की अपील की है, ताकि यात्रियों के समय की बचत हो सके और अतिरिक्त भागदौड़ से भी बचा जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें