महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ की आम सभा बुधवार को प्रशासनिक भवन के सामने प्रधान सुरेश कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और कंसल्टेंट व एडवाइजर्स को हटाने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। कर्मचारियों का कहना था कि विश्वविद्यालय इनके बिना भी सुचारु रूप से कार्य कर सकता है। संघ ने छुट्टी के दिन अनार सिंह की नियुक्ति पर रजिस्ट्रार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अगले सोमवार से पूर्ण हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन कुलसचिव डॉ. श्री कृष्णकांत को सौंपा। बैठक में पूर्व प्रधान शांति लाल सहित कई कर्मचारी व छात्र नेताओं ने भी समर्थन जताया।