फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बसों की छतों पर सफर करते यात्री, बड़ा हादसा होने का अंदेशा

शाहिल शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2026 03:40 PM IST

रोहतक में सोनीपत और जींद मार्ग पर बसों के अभाव के चलते यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रहे यात्री बस न मिलने पर निजी बसों की छतों व दरवाजों पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं। यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वहीं, निजी बस संचालक यात्रियों की भीड़ का फायदा उठा रहे हैं। बसों के अंदर जगह न होने पर यात्रियों को छतों पर बैठाया जा रहा है जिससे यात्रियों की जान हर वक्त खतरे में बनी रहती है। आरटीए इंस्पेक्टर जसबीर कुमार ने कहा कि छतों पर सवार होकर यात्रा करना पूरी तरह गलत है। इससे हादसों का अंदेशा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, नियमों के खिलाफ चलने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बस स्टैंड पर कार्रवाई करने का अधिकार रोडवेज व स्टैंड इंचार्ज का है लेकिन निजी बसों की छतों पर सवारियों को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें