फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 06:30 PM IST

दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स में दूसरा दीक्षांत समारोह सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. असीम कुमार घोष और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। राज्यपाल ने कहा कि सुपवा रचनात्मक नेतृत्वकर्ताओं का निर्माण कर रहा है और यह केवल डिग्री देने का मंच नहीं बल्कि प्रतिभा और जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्होंने कला, संस्कृति और नवाचार को साथ लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया। शिक्षा मंत्री ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि युवा रोजगार खोजने वाले नहीं बल्कि देने वाले बनें। उन्होंने एआई के दौर में नैतिक मूल्यों और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सलाह दी। समारोह में हरियाणा की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें