किलोई के ग्रामीणों ने गलियों में जल निकासी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों को कहना है कि सप्लाई के समय पानी भी गलियों में पानी भर जाता है। नाले वर्षों से साफ न होने के कारण गंदा पानी घरों के बाहर खड़ा रहता है। दूसरी ओर, जनप्रतिनिधियों ने किलोई पंचायतों के लिए अलग-अलग विकास कार्यों की योजना बनाई है जिसको प्रशासन के माध्यम से जल्द पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रतिनिधियों के अनुसार, किलोई के खेताें से करीब 4 लाख से पुलिया बनाईं जाएंगी। साथ ही, लाढ़ौत रोड पर ड्रेन में बरसाती पानी निकालने के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। किलोई खास और किलोई दोपाना की पंचायतों ने प्रशासन के माध्यम से विकास कार्यों को तेजी दी है। जिला पार्षद सतपाल ने बताया कि गांव के दादी भदा मंदिर में टीन-शेड डलवाई है। पांज्याण पाने में बने एक पार्क पानी व्यवस्था करवाई गई है। इसके अलावा अन्य कार्य भी प्रस्तावित हैं। ब्लॉक पार्षद वीरेंद्र ने बताया कि किलोई खास के एचपीसी क्लब में शेड डलवाई जा चुकी है। पाेलंगी और गुमाणा रोड पर क्यू शेल्टर भी बना दिए गए है। कांकरा वाले जोहड़ भी टी-शेड डलवा दिया है। किलोई दोपाना सरपंच पूजा रानी ने बताया कि अनेक गलियों का निर्माण बजट आने पर पूरा किया जाएगा। पुस्तकालय और कम्युनिटी सेंटर प्रशासन को मांग भेजी है। बीसी चौपाल का भी बजट आने वाला है। गुमाणा रोड से मंढाक धाम के कच्चे को पक्का करवाया जाएगा। इसका एस्टिमेट बन चुका है।