फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: गैस संकट को मुद्दा न बनाए विपक्ष, युद्ध जैसी परिस्थितियों का असर पूरी दुनिया पर : बृजभूषण शरण

शाहिल शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2026 04:27 PM IST

बृजभूषण शरण सिंह ने एलपीजी गैस की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर कहा कि यदि युद्ध जैसी परिस्थितियां बनती हैं तो उसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को गांव बोहर में कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश लोहार के घर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर तनाव की स्थिति है और ऐसे समय में किसी भी देश के लिए पूरी तरह बच पाना संभव नहीं होता। युद्ध होगा तो दिक्कतें आएंगी ही, क्योंकि दुनिया के कई देश पहले से ही महंगाई और ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं। पूर्व सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर बेवजह राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की सरकार होती तो वह भी इन परिस्थितियों में कुछ अलग नहीं कर पाता। विपक्ष चाहता है कि भारत किसी एक पक्ष के साथ खुलकर खड़ा हो जाए लेकिन अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में संतुलन बनाए रखना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि युद्ध की स्थिति में केवल एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया को नुकसान उठाना पड़ता है, इसलिए ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने की बजाय जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें