फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: गोल चक्कर पर करंट लगने से गोवंश की मौत, छह माह में तीसरी घटना

शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2026 01:13 PM IST

रेवाड़ी शहर के दिल्ली गेट स्थित गोल चक्कर पर मंगलवार को करंट लगने से एक गोवंश की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में रोष फैल गया। लोगों का कहना है कि पिछले छह माह के दौरान इसी स्थान पर करंट लगने से गोवंश की मौत की यह तीसरी घटना है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा सके हैं। जानकारी के अनुसार गोल चक्कर के समीप लगे ट्रांसफार्मर के नीचे गोवंश फंस गया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बजरंग दल, गोरक्षा दल के कार्यकर्ता तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने मृत गोवंश को हटाने के साथ-साथ घटना के कारणों की जांच की मांग उठाई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से कूड़ा-करकट नहीं उठाया जा रहा है। कूड़े में खाद्य सामग्री होने के कारण यहां बड़ी संख्या में गौवंश एकत्रित रहते हैं। ट्रांसफार्मर के आसपास भी अक्सर गोवंश घूमते नजर आते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें