फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: मंत्री रणबीर गंगवा की अधिकारियों को नसीहत, जन शिकायतों का समय से करें निपटारा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 05:23 PM IST

हरियाणा सरकार के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि जन शिकायतों का अधिकारी समय पर समाधान कर दें तो उन्हें ग्रीवेंस कमेटी तक आने की आवश्यकता नहीं होगी। मंत्री रणबीर गंगवा स्थानीय रेस्ट हाउस के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 14 परिवाद रखे गए, जिनमें से 10 का मौके पर निपटारा किया गया और चार को आगामी रिपोर्ट आने तक लंबित रखा गया है। इसमें अनाज मंडी निवासी संतोष देवी ने बताया कि हुडा सेक्टर चार में उसे प्लाट का कब्जा मिल चुका है और उसने चार दीवारी भी करवा दी है। अब जब मकान का निर्माण करना था तो एचएसवीपी ने उसका नक्शा पास नहीं किया और कहा कि इस एरिया का प्लान बदल दिया गया है। लोक निर्माण मंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी को निर्देश दिए कि इस मामले का निपटारा शीघ्र करवाया जाए। इस मामले में सीएम विंडो पर भी शिकायतकर्ता के पक्ष में निर्णय हो चुका था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें