फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट, जिले की सीमाओं को किया गया सील

शाहिल शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 09:09 PM IST

गणतंत्र दिवस पर जिले में हाईअलर्ट कर दिया गया है। जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सील किया गया है। 44 स्थानों पर नाकाबंदी कर 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही शहर में भीड़ वाले स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाजारों में भी गश्त बढ़ा दी गई। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय किया गया है। सोमवार को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पानीपत जिले को संवेदनशील जिलों की श्रेणी में माना जाता है। जिस कारण यहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। पुलिस ने पूरे जिले में 44 स्थानों पर नाकाबंदी की है। खासतौर पर दूसरे जिलों और यूपी से लगने वाली सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें