फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक को बदमाशों ने मारी गोली

टीएनआर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक 38 वर्षीय सी सुब्रमण्यम को शनिवार सायं करीब सवा चार बजे पानीपत-गोहाना रोड पर महराना गांव में कार्यालय के बाहर तीन गोली मार दी। एक गोली उनके सिर और दो पेट में लगी हैं। मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों वारदात को अंजाम दिया है। घायल को जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मॉडल टाउन थाना पुलिस, सीआईए व एफएसएल की टीम ने छानबीन की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली है। थाना मॉडल टाउन की घायल के चचेरे भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मूल रूप से तमिलनाडु के मोहन ने बताया कि उनके ताऊ के बेटे सी सुब्रमण्यम स्वामी पिछले 20 साल से पानीपत में रह रहे हैं। उनका एल्डिको में अपना मकान है। वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनकी टीएनआर ट्रांसपोर्ट कंपनी है। इनका कार्यालय महरानला गांव में नायरा पेट्रोल पंप के पास है। उनके अन्ना स्वामी डोसा के नाम से सेक्टर-12 और सेक्टर-18 में दो रेस्टोरेंट भी हैं। वे शनिवार शाम को करीब चार बजे अपने कार्यालय पर बैठे थे। जहां पर उनके अकाउंटेंट भी थे। करीब सवा चार बजे किसी ने उन्हें बाहर से आवाज लगाई। वे बाहर गए तो मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। हमलावरों ने उनको तीन गोली मारी। एक गोली उनके सिर और दो पेट में मारी। हमलावर इसके बाद मौके से भाग गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें